MP News: मध्य प्रदेश में अपना टैक्स खुद भरेंगे मंत्री, मोहन यादव कैबिनट ने पास किया नियम
MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि अब मंत्रियों को अपना टैक्स खुद भरना होगा। मोहन यादव कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। ज्ञात हो कि पहले मंत्रियों को मिलने वाला वेतन भत्ता सरकार देती थी, किंतु नए कानून के अनुसार अब मंत्रियों को अपना टैक्स स्वयं ही भरना होगा। इसमें सरकार उनकी कोई मदद नहीं करेगी।
इस फैसले के का असर भी देखने मिला है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने भी यह घोषणा करते हुए कहा कि वह इनकम टैक्स खुद भरेंगे. इसके साथ ही लघुवनोपज से जो भी राशि सरकार को मिलेगी, उसका उपयोग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें MP News: श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के इंजीनियरों ने दिखाया फिर कमाल, मंत्री तोमर ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications