Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिंगरौली में कांग्रेस को घेरा, कहा- आज पूरे देश में खत्म हो गई

MP News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली पहुंचे। यहां चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में खत्म हो गई। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर है...उसी तरह राजनीति में राहुल गांधी कांग्रेस के फिनिशर हैं।

सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में हर साल चुनाव होते हैं, कभी किसी राज्य में चुनाव होता है तो कभी किसी और राज्य में। मेरा और मेरी पार्टी का मानना है कि एक देश एक चुनाव। कहा कि इससे देश मजबूत होगा और जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी।

Rajnath Singh

इसलिए देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इसी तरह नगर पंचायत, नगर पालिक और जो भी चुनाव होने हैं, वो देश भर में एक साथ करा लीजिए। एक बार में सारे झंझट खत्म। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इसके लिए पीएम मोदी ने एक कमेटी बनाई है।

जनसभा को संबोधि करते हुए उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान किसी न किसी राज्य में आतंकवादी घटनाएं होती रहती थीं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों दलों के नेता लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करते हैं।

भाजपा कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि हम न्याय और मानवता की राजनीति करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता है। हमने उनको भारत की नागरिकता देने का वादा किया था। आज भी वह अगर भारत आना चाहे तो उनको डंके की चोट पर नागरिकता देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+