MP News: सीएम मोहन यादव ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर किया नमन
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सैनानी वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने भाव साझा किये हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी, वकील एवं समाज सुधारक, परम श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।
सीएम मोहन यादव ने आगे लिखा कि अंग्रेजी दमनकारी हुकूमत ने वर्षों तक जेलों में यातनाएं दीं, लेकिन मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित आपके संकल्प अटल रहे और असंख्य राष्ट्रभक्तों का मार्गदर्शन करते रहे।

ज्ञात हो कि महान स्वतंत्रता सैनानी विनायक दामोदर सावरकर एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में जन्मे विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का लक्ष्य घोषित किया था,तब राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्मचक्र लगाने का सुझाव भी वीर सावरकर ने ही दिया था, जिसे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने माना था।
वीर सावरकर प्रथम राजनीतिक बंदी थे, जिन्हें फ्रांस भूमि पर बंदी बनाने के कारण हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रकरण पहुंचा और बंदी जीवन समाप्त होते ही उन्होंने अस्पृश्यता आदि कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया। वह पहले ऐसे भारतीय राजनेता थे जिन्होंने सबसे पहले विदेशी वस्त्रों की होली जलाई। और ऐसे पूर्व स्नातक, जिनकी स्नातक की उपाधि को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की वजह से अंग्रेज सरकार ने वापस ले लिया। महान क्रांतिकारी वीर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications