घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे उपभोक्ता, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा- जल्द जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर

MP News: उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार 15 मार्च को भोपाल में आयोजित विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तर पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया जायेगा। इस टोल फ्री नंबर पर उपभोक्ता घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होने के बाद उसपर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। इतना ही नहीं, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 में उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों के तहत उपभोक्ता समुचित कार्यवाही कर सकते हैं।

Govind Singh Rajput

उपभोक्ताओं को वस्तु या सेवा के चयन सूचना, सुरक्षा एवं सुनवाई का अधिकार है। उपभोक्ता अनुचित व्यापार व्यवहारों पर उचित समाधान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 'राइट टू रिपेयर' अधिकार का भी पूरा उपयोग करें। किसी भी स्थिति में ठगे जाने से बचें।

इतना ही नहीं, मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 48 जिला मुख्यालयों में उपभोक्ता आयोग गठित हैं। जल्द ही अलीराजपुर, सिंगरौली, आगर-मालवा तथा निवाड़ी जिले में भी उपभोक्ता आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 तक राज्य आयोग में 63 हजार 886 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिसमें से 56 हजार 738 का निराकरण किया जा चुका है।

इसी तरह सभी जिला उपभोक्ता आयोगों में 3 लाख 20 हजार 861 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिसमें से 2 लाख 90 हजार 333 का निराकरण किया जा चुका है। आयोग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत पर समय-सीमा में कार्यवाही की जा रही है। मंत्री ने कहा कि कहीं यदि हम ठगे जाते हैं, तो अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराएं। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की सार्थकता तभी होगी, जब हम सभी अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+