सोलर प्लांट शीघ्र शुरू करने के ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिए निर्देश, कहा- ट्रिपिंग में लाए कमी
MP News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार 9 फरवरी को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिजली कम्पनी का पहला सोलर प्लांट शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विद्युत उत्पादन इकाईयों की ट्रिपिंग और हीट रेट में कमी लाने के लिए जरूरी कदम उठाने निर्देश दिए। मंत्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को सारणी और चचाई में निर्माणाधीन नई उत्पादन इकाईयों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कहा कि वार्षिक संधारण के बाद विद्युत इकाईयों के प्रोडक्शन में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने खण्डवा जिले की सिंघाजी ताप विद्युत गृह बिजली यूनिट में हुई ट्रिपिंग की समीक्षा करते हुए कहा कि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।
सिंघाजी ताप विद्युत गृह में कोल सेम्पल चोरी की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री तोमर ने वर्तमान मुख्य अभियंता और प्रभारी को हटाकर जांच कराने के लिए कहा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि रतागौडा में स्थापित हो रहे सोलर प्लांट को जल्दी शुरू करें। यह बिजली कम्पनी का पहला सोलर प्लांट है। उन्होंने कम्पनी में खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए।









Click it and Unblock the Notifications