विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का तैयार होगा डेटाबेस, मंत्री कृष्णा गौर ने कहा

MP News: केंद्र सरकार के विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य भरत भाई पाटनी बुधवार को मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर से मिले। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि प्रदेश की विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा।

डेटाबेस के आधार पर परिवारों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्य शासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के डाटाबेस तैयार करने के लिए सर्वे के प्रस्ताव को बोर्ड में भेजे जाने की जानकारी भी दी।

MP Minister Krishna Gaur

इस पर बोर्ड के सदस्य पाटनी ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने की बात कही। पाटनी ने बोर्ड द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम समर्थ पोर्टल की सराहना की।

अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु श्री अजीत केसरी ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण दिया। प्रदेश के विमुक्त घुमक्कड़, अर्द्ध-घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, आयुक्त विमुक्त घुमन्तु, अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण सौरभ कुमार सुमन और अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+