शिवराज के मंत्री ने कहा, राहुल गांधी सपने अच्छे देख लेते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं

मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में जैसी पराजय देशभर में हुई है, वैसी ही बुरी पराजय MP में 2023 के विधानसभा चुनाव में होगी।

Rahul Gandhi & Bhupendra singh


राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश में आगामी 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने और धमाकेदार जीत और बीजेपी दिखाई नहीं देगी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान के खासमखास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सपने अच्छे देख लेते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वे में कांग्रेस को केवल 54 सीटें मिलना बताया जा रहा है।

मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जैसी पराजय देश भर में कांग्रेस की हुई है, वैसी ही बुरी पराजय 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी। मंत्री सिंह ने कहा कि सर्वे में कांग्रेस को सिर्फ 54 सीटें मिलना बताया जा रहा है और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस की ऐसी ही बुरी हालत की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सपने अच्छे देख लेते हैं और सपने देखने में कोई बुराई नहीं है।

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेन नेता राहुल गांधी ने मीडिया से रूबरू होते हुए मप्र में आगामी विधानसभा को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा था कि कांग्रेस कीध धमाकेदार जीत होगी और बीजेपी दिखाई नहीं देगी, इसी बयान के बाद मप्र में भाजपा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बीजेपी की तरफ से पलटवार करते हुए बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+