आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में भाजपा या कांग्रेस? किसे मिल रहीं ज्यादा सीटें? नया सर्वे चौंकाने वाला
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज तक और-सी वोटर का ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों का भी सर्वे आया है। सर्वे में भाजपा, कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं नतीजे..
Madhya Pradesh Lok Sabha Opinion Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए एक और खुशखबरी आई है। विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस से काफी आगे दिखाई दे रही है।
गुरुवार को आज तक और सी वोटर द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा, कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बताया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा को कितनी-कितनी सीटें और कितने प्रतिशत वोट मिलने जा रहा हैं?

आज तक और सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक, आज की स्थिति में लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में भाजपा के गठबंधन वाले एनडीए को 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 सीटें जाने का अनुमान है। यानी कि भाजपा को एक सीट का नुकसान हो सकता है। बता दें कि 2018 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 29 में से 28 सीटें जीती थी।
आज तक और सी वोटर के मूड ऑफ दे नेशन सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 58.2 प्रतिशत और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 38.2 प्रतिशत वोट जाता नजर आ रहा है।
इससे पहले के दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली थी। 2014 में बीजेपी को कुल 27 और कांग्रेस को दो सीट हासिल हुई थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 28 और कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को कांग्रेस की टिकट पर छिंदवाड़ा से जीत मिली थी।
आज तक और सी वोटर के ताजा सर्वे जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया है कि हम पूरी 29 की 29 सीटें जीतेंगे। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने भी 29 सीटें जीतने का दावा किया। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर मिशन-29 पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications