हर माह 2 लाख रोजगार के अवसर एमपी के युवाओं को प्रदान किए जाएंगे : मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल,23 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) ने रवींद्र भवन, भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत (Youth Maha Panchayat) -2022 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद ही जिएं और आजाद ही मरेंगे'। सीएम ने कहा कि अपने साथी की गद्दारी के कारण प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद घेर लिए गए। जब तक माउजर में गोलियां बची थीं वे लड़ते रहे और जब अंतिम गोली बची, उन्होंने धरती मां को प्रणाम कर खुद को शूट कर लिया। मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। हजारों क्रांतिकारी शहीद हो गए।

Shivraj singh chouhan

मुख्यमंत्री ने कहा- आज देश के लिए मरने की नहीं, देश के लिए जीने की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, ​भारत की आजादी में जितने शहीदों ने योगदान दिया है उन्हें ढूंढ-ढूंढकर लोगों के सामने लाने का काम किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि आज के पावन अवसर पर मैं यह तय करता हूं कि भोपाल में एक उचित स्थान तय करके चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगायी जाएगी। पवित्र माटी को अभी हम शौर्य स्मारक में स्थापित करेंगे, लेकिन जब प्रतिमा बनेगी तो उसका आधार बनाने इस माटी का उपयोग किया जाएगा। मध्यप्रदेश जहां था वहां से काफी आगे बढ़ा है लेकिन और आगे बढ़ना है। ये महापंचायत केवल कर्मकाण्ड नहीं है, मैं इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहता हूं जिससे जुड़कर युवा मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में सहयोग करें। केवल सरकार नहीं, सरकार के साथ मिलकर, जुड़कर चलें। इसलिए इसमें पूरी तन्मयता के साथ भाग लो। युवा आज का नहीं कल का नागरिक है। युवा वह होता जिसके पैरों में गति होती है, युवा वह होता है तो संकल्प लेता है और उसके पूरा करके ही चैन की सांस लेता है। चारों तरफ अलग-अलग क्षेत्रों में नौजवानों ने कार्य किए हैं। आओ मिलकर सोचें, हम बेहतर से बेहतर मध्यप्रदेश और देश के लिए क्या कर सकते हैं।

शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने इस साल हम सीएम राइज स्कूल प्रारंभ कर रहे हैं। एक स्कूल की लागत 28 से 38 करोड़ तक है। ये मध्यप्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।पैसा कितना भी लगाना पड़े कोई बच्चा रुक ना जाए। हम ग्लोबल स्किल पार्क में प्रारंभ में 6 हजार बच्चे ट्रेनिंग पाएंगे, बाद में इस संख्या को दस हजार किया जाएगा। हम लगभग एक साल के अंदर एक लाख सरकारी भर्तियां करेंगे और और 15 अगस्त से वह भर्तियां प्रारंभ हो जाएंगी।

हम हर माह दो लाख रोजगार के अवसर मध्यप्रदेश के युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। पर्यावरण के महत्व को सभी जानते हैं। नेचर स्टेट अगर मध्यप्रदेश को बनाना है तो रोज मत लगाओ, लेकिन जन्मदिन, शादी, पुण्य स्मृति में पेड़ जरूर लगाएं।

यूथ महापंचायत संकल्प ले हर घर तिरंगा, अब हमने व्यवस्था कर दी है। आजादी का अमृत काल चल रहा है। आजादी के अमत महोत्सव में मध्यप्रदेश में कोई भी घर ऐसा नहीं होगा, जहां 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ना फहरे। ये देशभक्ति की भावना का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि इस मंथन से आप जो अमृत निकालोगे उसे क्रियान्वित करने का काम हम मिलकर करेंगे। कुछ ना कुछ हम इसमें से ऐसा निकालें, जिससे अपने देश, प्रदेश, युवा का फायदा हो।

सीएम ने युवाओं से कहा कि आपके सुझाव ​और भागदारी से जो सामने आएगा उसे 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर उसे लागू कर दिया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश में युवा पुरस्कार की स्थापना करेंगे। युवा पंचायत अब प्रतिवर्ष की जाएगी, दो या तीन दिन की। मध्यप्रदेश में राज्य युवा सलाहकार परिषद का गठन किया जाएगा, इसमें एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, छात्र संघ से युवाओं का चयन करके उसे बनाया जाएगा

सभी शासकीय विभाग एवं शासकीय महाविद्यालयों में हम युवा सेल का भी गठन करेंगे। जो यूथ पॉलिसी के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। यूथ फॉर आत्मनिर्भर मप्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का भी एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, ताकि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में आपका योगदान ले सकें।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव : वोटिंग से पहले राजस्थान में आकर छुप गया सरपंच प्रत्याशी, रिजल्ट आया चौंकाने वाला

White ड्रेस में तारा सुतारिया ने दिखाए जलवे, फैंस बोले- 'गली में आज चांद निकला'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+