मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव : वोटिंग से पहले राजस्थान में आकर छुप गया सरपंच प्रत्याशी, रिजल्ट आया चौंकाने वाला
रतलाम, 5 जुलाई। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव 2022 में सरपंच पद प्रत्याशी अचानक लापता हो गया। हालांकि उन्होंने चुनाव जीत लिया। 1 जुलाई को हुए मतदान से पहले रात में नाटकीय तरीके से धूलजी गरवाल गायब हो गए थे। वे रतलाम जिले के आदिवासी अंचल बाजना जनपद के ग्राम गढ़ावदिया से सरपंच का चुनाव लड़ रहे थे। सरपंच पद उम्मीदवार धूलजी गरवाल ने सबसे अधिक 626 वोट पाकर 239 वोटों से जीत हासिल की। हार के डर से लापता हुए प्रत्याशी धूलजी को पुलिस ने राजस्थान के साँवरिया जी से ढूंढ निकाला। फिर परिजनों को सौंप दिया।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications