MP News: सरकारी कर्मचारी जल्द पूरा करें ये काम, वरना नहीं मिलेगी सैलरी
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी के फरवरी माह का वेतन रुक सकता है जहां इसके पीछे की वजह आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर ई.एस.एस. प्रोफाइल लिंक नहीं होना है, अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं होने पर फरवरी माह का वेतन आहरित नहीं होगा।
कोषालय की ओर से अधिकारी, कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि, माह फरवरी 2025 का वेतन नियत समय पर आहरित हो जाये, इसके लिये अपनी समग्र आई.डी. आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर ई.एस.एस. प्रोफाइल में लिंक करें। समग्र आई.डी. लिंक न होने की स्थिति में वेतन आहरित न होने पर कर्मचारी स्वंय जिम्मेदार होगा।

कुछ ऐसा है नियम
जिला कोषालय अधिकारी विजय गर्ग ने अवगत कराया है कि, शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले में कार्यरत समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का माह फरवरी 2025 का वेतन आहरण उनकी समग्र आई.डी. आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर ई.एस.एस. प्रोफाइल में लिंक होने पर ही आहरित किया जायेगा। यदि समग्र आई.डी. आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर ई.एस.एस. प्रोफाइल में 20 फरवरी तक लिंक नहीं होती है तो माह फरवरी 2025 का वेतन कोषालय में सबमिट नहीं हो पाऐगा।
पहले ये जरूरी रहा है
सभी शासकीय कर्मी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी समय सीमा में अपडेट कर लेवे जिससे आगामी वेतन आहरण आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली से हो सके। अपडेट नहीं करने पर जारी माह वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। सभी शासकीय सेवक अपना समग्र आईडी आईएफएमआईएस पोर्टल पर एंप्लोई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी प्रविष्टि कर सत्यापित करें। पोर्टल में समग्र आईडी की प्रविष्टि से पूर्व शासकीय सेवक अपनी समग्र आईडी का पंजीयन कर समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने आधार से लिंक करवाएं। जिस बैंक खाते में वेतन आहरण होता है उसे खाते को आधार से लिंक करवाएं ताकि वेतन आहरण में कोई समस्या नहीं आए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी के फरवरी माह का वेतन रुक सकता है जहां इसके पीछे की वजह आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर पर ई.एस.एस. प्रोफाइल लिंक नहीं होना है, अधिकारियों ने बताया कि, ऐसा नहीं होने पर फरवरी माह का वेतन आहरित नहीं होगा।
ये भी पढ़े- MP News: किसानों ने CM को लिखा खत, मांगे पूरी करो, वरना इस दिन से होगा आंदोलन












Click it and Unblock the Notifications