MP Weather Update: खजुराहो में पारा 43 पार, प्रदेश के 19 शहरों में 41 डिग्री से अधिक तापमान
सूरज अब तमतमाने लगा है। प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रह बन गया है। बीते 4 दिन से यहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। खजुराहो में 43.2 डिग्री तापमान रहा तो प्रदेश के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।

मध्य प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। खजुराहो बीते 4 दिन से प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। सोमवार को यहां पारा 43 डिग्री से पार निकल गया। प्रदेश में 19 शहर में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
अप्रैल में दूसरे पखवाड़े की शुरूआत के साथ ही मौसमी उथल पुथल नजर आ रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बहरहाल सोमवार को प्रदेश के 19 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। बुंदेलखंड में खजुराहो 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा तो सतना और टीकमगढ़ में 42 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। 10 से अधिक शहरों में 41 डिग्री व इससे अधिकतम तापमान रहा।
जानिए मप्र में किस शहर में कितना तापमान
खजुराहो - 43.2
सतना - 42.4
टीकमगढ़ - 42.0
ग्वालियर - 41.7
नर्मदापुरम - 41.7
नौगांव - 41.4
सीधी - 41.4
रतलाम - 41.2
उमरिया - 41.1
खरगौन 41.0
मंडला - 41.0
नरसिंहपुर - 41.0
भोपाल - 40.9
सागर - 40.7
Recommended Video
Panna Tiger Reserve: बाघों की प्यास... 'शावकों' की मस्ती, उछलकूद ने पर्यटकों को दीवाना बनाया
गुना - 40.6
जबलपुर - 40.4
रीवा - 40.4
शिवपुरी - 40.2
खंडवा - 40.1












Click it and Unblock the Notifications