MP News: रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन में भीषण आग, धू-धू कर जल गए दो कोच, सभी यात्री सुरक्षित
रतलाम से इंदौर के लिए निकली डेमू ट्रेन के कोच में प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। दहशत में आए यात्री सामान बटोरकर नीचे उतर गए। दोनों कोच धू-धू कर जल गए। इधर रेलवे ने दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया।

मप्र के रतलाम से इंदौर के लिए निकली डेमू ट्रेन के कोच में अचानक आग भड़क उठी। प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर जब कोच से धुंआ निकलता दिखा तो सभी यात्री दहशत में आ गए और लगेज लेकर नीचे उतर आए। चंद मिनटों में ट्रेन के दो कोच से भीषण लपटें उठने लगीं थी। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में आग लगने की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। MP में 4 दिन पहले शहडोल के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई थीं, हादसे में लोको पायलट की मौत हो गई थी।
Recommended Video
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं
डेमू ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना को लेकर जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है उसमें आग लगने की घटना करीब 7 बजे के लगभग की है। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार रविवार सुबह रतलाम से इंदौर के निकली डेमू ट्रेन के 2 कोच में प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतार लिए गए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

6 किलोमीटर पैदल चलकर यात्री फोरलेन पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरकर प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से पैदल ही 6 किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित रत्नागिरी पहुंच रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
4 दिन पहले ही शहडोल में दो मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई थी
मध्य प्रदेश में मेमू ट्रेन में आग लगने की घटना से ठीक चार दिन पहले 19 अप्रैल को शहडोल के पास सिंहपुर रेलवे स्टेशन पास दो मालगाड़ी एक ही रूट पर आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं। इस घटना में ट्रेन के इंजन में भी आग लग गई थी। हादसे में एक ट्रेन के चालक की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की वजह से बिलासपुर-कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications