सेव टाइगर का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकला 'सिरसाम'

टाइगर स्टेट मप्र में सबसे पहले स्थापित पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन के गांव में रहने वाले आदिवासी समाज के रोहित सिरसाम ने अनूठी पहल शुरू की है। वे साइकिल यात्रा का जगह-जगह बाघ और जंगल की सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।

बाघों की रक्षा के लिए साइकिल यात्रा पर निकला सिरसाम

देश-दुनिया में बाघों और जंगलों की सुरक्षा बरकरार रखने जागरुकता का संदेश लेकर आदिवासी युवा रोहित सिरसाम साइकिल यात्रा पर निकला हुआ है। जो शनिवार की शाम दमोह पहुंचा। जिसका स्वागत डीएफओ एमएस उइके के साथ अन्य अधिकारियों ने किया।

रोहित सिरसाम पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित ग्राम आमाझिर के निवासी हैं। इनके द्वारा 2 जनवरी 2023 को अपनी साइकिल यात्रा जिला सिवनी से आरंभ की गई है। वे इस यात्रा के माध्यम से आम जनमानस में बाघों की रक्षा, वन व पर्यावरण की रक्षा जंगलों को बचाने के उद्देश्य को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Recommended Video

    खेत में खुदाई के दौरान यहां निकले मुगलकालीन सिक्के,खजाना छिपे होने की आशंका

    रोहित सिरसाम ने बताया कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले मे साइकिल यात्रा करेंगे। वे जिस जिले में पहुंचते हैं, आम लोगो व विशेषकर वन अधिकारियों के द्वारा उनको बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वन मण्डल अधिकारी दमोह श्री उइके ने रोहित के इस प्रयास की सराहना की तथा उनकी सम्पूर्ण यात्रा की सुखद कामना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+