रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बहिष्कार से आहत हैं कांग्रेस कार्यकर्ता, इसलिए छोड़ रहे पार्टी- विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal BJP News: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा नेता वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा ने बताया कि किस वजह से कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बहिष्कार किया, इसलिए अब कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद जब अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी आई, तो पूरा देश राममय था। भगवान राम हर भारतीय के हृदय में विराजमान हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की अव्हेलना की, आमंत्रण ठुकरा दिया।

MP Congress workers are hurt by boycott of Ram temple, leaving party – Vishnudutt Sharma

उस समय ही देश के लोगों ने यह तय कर लिया कि जिन्होंने रामलला का बहिष्कार किया है, हम उनका बहिष्कार करेंगे। कांग्रेस के इस रवैये से पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस से नाराज ऐसे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

सभी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में मैं स्वागत करता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करते हुए कही।

MP Congress workers are hurt by boycott of Ram temple, leaving party – Vishnudutt Sharma

बुधवार को युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री हर्षित गुरु, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री रश्मि पाण्डे, पार्षद अनुजा गुरू, रश्मि मिश्रा, दीक्षा सोनी, पार्षद विशाल शंकुल, पार्षद गौरव पालीवाल, पार्षद शकील खान, दिलीप नामदेव, संजय शंकुल और राजा तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का मान-सम्मानः विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इनमें अनेक पार्षद, पदाधिकारी एवं अन्य जिम्मेदारियों पर काम करने वाले कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी का मैं बीजेपी में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 2047 तक के अमृतकाल में भारत एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया का नेतृत्व करना शुरू कर दिया है और 2047 तक भारत विश्वगुरु के स्थान पर प्रतिष्ठित होगा।

विपरीत हो चुकी है कांग्रेस की रीति-नीति और मानसिकताः हर्षित गुरु

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्षित गुरु ने कहा कि मैं पिछले 20 सालों से कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं और हर दायित्व को पूरा करता रहा हूं। लेकिन अब कांग्रेस रीति-नीति और मानसिकता विपरीत हो चुकी है। श्री गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जब 500 वर्षों के बाद भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर में हुई, तो भारत ने सारी दुनिया के सामने एक इतिहास रचा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का बहिष्कार किया, जिससे पूरे देश में काम करने वाले कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता आहत हुए हैं।

गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रीति-नीति, उनकी सोच और कामों से प्रभावित होकर हम लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा को धन्यवाद देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+