MP News: जीतू पटवारी का एक्सीडेंट, हादसा या साजिश?, किस पर लगा आरोप, जानिए
मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीहोर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार के एक्सीडेंट की जानकारी सामने आई। वहीं इस हादसे में ट्रक ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है।
हादसे के बाद जीतू पटवारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन उनकी कार को क्षति पहुंची है। वहीं इस मामले पर सियासत उस वक्त शुरू हो गई, जब कुछ कांग्रेस नेताओं ने इसे साजिश बताया, तो वहीं खुद जीतू पटवारी इसे हादसा बताते रहे। इधर, BJP ने पटवारी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए, साजिश के आरोप को निंदनिय और दुखद बताया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब वे इंदौर से भोपाल जा रहे थे, इस दौरान सीहोर के पास अचानक पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते पटवारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पटवारी ने इसे हादसा बताते हुए खुद के और संपूर्ण स्टॉफ के सुरक्षित होने की बात कही है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के इस हादसे को कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता साजिश करार देते रहे, जहां वे इस साजिश का आरोप बीजेपी पर लगाते रहे। वहीं लगातार लग रहे आरोपों पर जवाब देते हुए बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पटवारी के स्वस्छ होने की कामना की, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को निंदनिय और दुखद बताया है। बहरहाल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के एक्सीडेंट पर शुरू हुई सियासत कहां जाकर थमती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीहोर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार के एक्सीडेंट की जानकारी सामने आई। वहीं इस हादसे में ट्रक ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है।
ये भी पढ़े- MP News: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, इन जिलों के लिए खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications