MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस सेन्ट्रल वार रूम ने लोकसभा चुनाव के लिए नए जोन प्रभारी किए नियुक्त
मध्य प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के लिए जोन प्रभारी की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश पर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किये जाने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों को 8 जोन में विभाजित किया गया है।
जोन प्रभारी अपने अतर्गत आने वाले जोन कार्यालय के माध्यम से निर्धारित लोकसभा क्षेत्रों के वार रूम से सतत संपर्क रखते हुये प्रदेश कांग्रेस में स्थापित मध्यप्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम में गतिविधियों से अवगत कराते रहेंगे। नियुक्त किये गये सभी जोन प्रभारी अभा कांग्रेस कमेटी सेंट्रल वार रूम एवं प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रूम से दिये जाने वाले सभी निर्देशों का पूरी सक्रियता के साथ पालन करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेंट्रल वार रूम के चेयरमेन डॉ महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जो जोन प्रभारी नियुक्ति किये गये हैं, उनमें योगेन्द्र तोमर को चंबल जोन, श्री अमित दुबे को बुंदेलखंड जोन, शिव प्रसाद प्रधान को विंध्य जोन, अचल सिंह गौर को महाकौशल जोन, धर्मेन्द्र तिवारी को नर्मदापुरम जोन, श्री सुनील बोरसे को भोपाल जोन, जितेन्द्र ठाकुर को मालवा जोन और आनंद नारायण सिंह मीना को उज्जैन जोन का प्रभारी बनाया गया है।
सिंह ने बताया कि इन जोन प्रभारियों को जोन के अनुसार लोकसभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। जिससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications