MP Weather News: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरेंगे
MP Weather News: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर-उज्जैन संभाग में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां इंदौर में तापमान 10 डिग्री के आसपास नजर आ रहा है। इधर, लगातार बढ़ती ठंड के चलते जनजीवन रास्ते व्यस्त नजर आ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ-साथ इंदौर समेत अलग-अलग संभागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इंदौर में गिरा तापमान
इंदौर में इन दिनों तापमान लगातार गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते बर्फीली हवाएं रफ्तार पकड़ रही है। पहाड़ी इलाकों से आ रही हवाओं ने मौसम ठंडा बना दिया है, जिसके चलते अब सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। जनवरी में लगातार तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते शहर का तापमान गिरा हुआ है। बुधवार को भी मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, तो वहीं गुरुवार से तापमान से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- Indore news: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, क्या और बढ़ेगा सर्द हवाओं का कहर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications