MP CM Name: नए सीएम के लिए सुंदर कांड, शिवराज सिंह के नाम के लिए प्रार्थना, मंदिर में अर्जी
MP CM Name: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन जाएं इसकी कामना को लेकर बैतूल में किराड़ समाज के हर घर में सुंदर कांड का पाठ करने का दावा किया जा रहा है।
किराड़ महासभा के दयाल हारोड़े ने बताया कि बैतूल जिले में किराड़ समाज बहुल 130 गांव हैं। समाज के सभी लोगों ने समाज के शिवराज सिंह चौहान को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए अनुष्ठान प्रारंभ किया है।

इसमें हम सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि नौ दिसंबर से लगभग 10 हजार घरों में प्रतिदिन सुंदर कांड का पाठ समाज के लोग कर रहे हैं। समाज के डीएस पटेल ने बताया कि किराड़ महासभा ने आकस्मिक बैठक में निर्णय लिया था कि हमारे समाज के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाया जाए इस हेतु सुंदर कांड का पाठ समाज के हर घर में किया जाए। भगवान से समाज के लोग विभिन्न गांवों में अपने घर में सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि 13 तारीख को शुभ समाचार मिलेगा। हम 13 तारीख को सुंदर कांड पाठ का विधिवत समापन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications