'सपा-कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं लड़ना चाहते चुनाव...', MP सीएम मोहन यादव ने कहा
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है और आरोप-प्रत्यारोप की जंग तेज हो चली है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। चुनावी मैदान से बम के पीछे हटने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'पूरा प्रदेश मोदी मय हो गया है।'
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से लोकसभा सीटों के बारे सवाल किया। जिसके जवाब में सीएम यादव ने कहा, 'अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो हम कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों गठबंधन में आए।'

सीएम यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 29 सीटों पर समझौता किया है। 29 सीटों में से कांग्रेस ने 28 सीटें ली है...वहीं, समाजवादी पार्टी को 1 सीट दी है। लेकिन, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने खुजराहो सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। फिर वे दूसरों को लाए, वे भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे।
Recommended Video
कहा कि समाजवादी पार्टी को तय करना है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा...कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या कोई अन्य पार्टी राज्य में टिक नहीं पा रही है। आपको बता दें कि खजुराहो सीट से पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य ने अपना नॉमिनेशन फॉर्म वापस लिया। वहीं, अब कांग्रेस प्रत्याशी बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
सीएम यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस-सपा ने घुटने टेक दिए हैं। वह लड़ना ही नहीं चाहते, उनमें दम नहीं बचा। कहा कि ये लोकतंत्र की ताकत और मोदी जी की लोकप्रियता का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications