दर्शन सिंह के समर्थन में नरसिंहपुर पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस को यूं लिया आड़े हाथ
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 23 अप्रैल को नरसिंहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदापुरम लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'इन बेशर्म लोगों ने हमारे अराध्यदेव भगवान श्रीराम के मंदिर को ही नकार दिया।'
सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के होशंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने अयोध्या में बने राम मंदिर पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इन बेशर्म लोगों ने हमारे अराध्यदेव भगवान श्रीराम के मंदिर को ही नकार दिया। मामला कोर्ट में जबरदस्ती खींचा यह जानते हुए भी कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है।

उन्होंने कहा जिनकी बुद्धि कमजोर है, वे ही रामचंद्र जी के अस्तित्व को लेकर प्रश्न खड़ा करते हैं। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि जिस तरह शिशुपाल की सौंवी गलती पर भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका मस्तक काटा था, उसी तरह नरसिंहपुरवासी भी अपनी अंगुली को सुदर्शन चक्र मानकर, उसी अंगुली से कांग्रेस और देश विरोधियों के मंसूबों पर वार करना है।
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में निर्धन और वंचितों को काला धन देने की बात कही है। जबकि इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, ये जब सत्ता पर काबिज रहे तब कहा करते थे, कि हिंदुस्तान के संसाधनों में सबसे पहले मुसलमानों का है।
सीएम ने कहा, कांग्रेस नेता आतंकवादियों को जी और साहब कहकर बुलाते हैं। उन्होने कहा कि जो काम देश में 55 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने नहीं किया वह काम मात्र दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। भाजपा ने सभी वर्गो के उत्थान के लिए काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications