मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए CM मोहन यादव ने FTCCI किया आमंत्रित

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव से तेलंगाना प्रवास के दौरान हैदराबाद में फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष मीला जयदेव के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा प्रकट की।

सीएम मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम यादव ने FTCCI को उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी और निवेश के लिए आमंत्रित किया। कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं अधिक हैं।

MP CM Mohan Yadav

प्रदेश में निवेश के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य सरकार उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में टेक्सटाइल्स, फार्मा, हेल्थ सर्विस से जुड़े उपकरणों, आईटी, आटो मोबाइल्स आदि उद्योग स्थापित करने में निवेश किया जा सकता है।

इस दौरान सीएम ने फेडरेशन के अध्यक्ष मिला जयदेव के साथ उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क सहित मध्य प्रदेश में रोमांचक निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में पर्याप्त अवसरों के साथ, एमपी आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रवि कुमार, अनिल अग्रवाल, भास्कर रेड्डी, नरेंद्र सुराना, मीला संजय, गरिमेला श्रीनिवास, एवीपीएस चक्रवर्ती, शिवकुमार गुप्ता, महेश बाल्दवा, भगवती बाल्दवा, अनांथुला दयाकर, राचुरी श्रीनिवास राव, मीला रवि शंकर, भवानी सुरेश और वंदानापु श्रीनिवास शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+