MP News: सीएम मोहन यादव ने 70 करोड़ 91 लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 70 करोड़ 91 लाख रुपए लागत के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान किया तथा जल संरक्षण में योगदान देने वाले जल योद्धाओं को सम्मानित किया।
सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री की विशेष पहल पर आयुष्मान कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। इसमें जीवन रक्षक उपकरणों से लैस डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चित्रकूट, उज्जैन, ओंकारेश्वर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। शुरुआत में इस सेवा से उज्जैन से ओंकारेश्वर, इंदौर और भोपाल तक यात्रा आसान हो जाएगी।
कहा कि रीवा का विकास तेजी से हो रहा है। विंध्य क्षेत्र में खनिज आधारित उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रीवा और सिंगरौली में अब एयर टैक्सी की सुविधा है। रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है, जिससे बड़े विमानों से आवागमन संभव हो सकेगा।
वहीं, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. यादव ने जल संरक्षण कार्यों के लिए लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर का दौरा किया। पिछले एक दशक से इस परिसर में 700 से अधिक गायों की सेवा की जा रही है। बसामन मामा गौ-अभयारण्य में भी हजारों गायों का संरक्षण किया जाता है।
उन्होंने बिछिया नदी के लिए सफाई अभियान चलाने की घोषणा की। नालों का साफ पानी नदी में छोड़ा जाएगा। रीवा नगर निगम क्षेत्र में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। रतहरा, कुबेर, झालबद्री, रानी और चिरहुला तालाबों के जीर्णोद्धार से इन स्थलों का सौंदर्यीकरण हुआ है।
सांसद जनार्दन मिश्रा ने सीएम मोहन यादव की जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने की प्रशंसा की, जिससे जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ी है। रीवा में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 4 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे लगभग 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत को विंध्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार बताया। रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 980 परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें 533 नए जल संरक्षण कार्य शामिल हैं।
1030 खेत तालाबों और 157 नदियों और नहरों के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, साथ ही विभिन्न भवनों में 352 रेन हार्वेस्टर सिस्टम का निर्माण भी किया जा रहा है। कहा कि डॉ. यादव के नेतृत्व में रीवा हर क्षेत्र में तेजी से विकास करने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications