कोरोना वैक्सीन को लेकर CM मोहन यादव ने राहुल-अखिलेश को घेरा, कहा- वो कहते थे ये मोदी टीका है
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 27 अप्रैल को गुना दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया।
सीएम मोहन यादव ने गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ...आप सभी के हाथ में टीका लगा है। सबके प्राण किसने बचाएं? जब पीएम मोदी ने टीके का आह्वान किया, टीके लग रहे थे तो अखिलेश यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी कह रहे थे ये मोदी टीका है। जब लोगों की जान बची तो चुपचाप जाकर कहा मुझे भी लगा दो।

ये पीठ पीछे घुसने वाले लोग हैं....एक-एक व्यक्ति को याद रखना है कि हमारे प्राण PM मोदी और भाजपा की सरकार के कारण बचे हैं। सीएम यादव ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए पूछा भगवान लक्ष्मण जी कभी हनुमान जी को भूल सकते है क्या? उनके प्राणा बचाने का काम किसने किया था।
कहा कि अब में मानकर चलता हूं कि यहां जितने लोग बैठे है वो राम और लक्ष्मण है। आपके हाथ में भी टीका लगा। सीएम यादव इस दौरान पूछा कि आपके प्राणा किसने बचाए? आपके प्राणा मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने बचाए। कहा कि जब टीके लग रहे थे उस वक्त मुलायम सिंह जी का बेटे अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी कहते थे ये मोदी टीका है।
लेकिन, जब टीके से लोगों की जान बची तो चुपचाप जाकर खुद भी टीका लगवाया लिया। सीएम यादव ने कहा कि जिसने पूरे देश की जान बचाई उस हम कैसे भूल जाए। कहा कि एक-एक व्यक्ति याद रख रहा है कि अगर हमारे प्राणा बचे है तो वह केवल मोदी जी के कारण बचे है।












Click it and Unblock the Notifications