'विकास करने की इच्छा शक्ति नहीं थी...', रीवा में CM मोहन यादव ने कांग्रेस को कुछ यूं लिया आड़े हाथ
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 2 अप्रैल को रीवा पहुंचे। यहां कोठी कंपाउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस की विकास करने की इच्छा शक्ति ही नहीं थी,उन्होंने क्षेत्र को केवल गुलाम बनाया हुआ था।
सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के जमाने में तो पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और कांग्रेस की सरकार मूक दर्शक बन देखती थी। लेकिन, अब ये बदलता भारत है, नरेंद्र मोदी का भारत है, अब तो घर में घुस के मार कर वापस आने का दम अगर किसी में है तो वह नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि 70 साल और कहा 10 साल, ये जो चुनाव हो रहा है हमारे 10 साल का हो रहा है। इस देश के जवानों ने देश की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान किया। इस देश में मुंबई-दिल्ली जहां देखो, वहा आतंकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन, कांग्रेस के नेता कुछ नहीं करते थे।
कांग्रेस ने बार-बार हिंदू-मुसलमान किया। सीएम यादव ने कहा कि भारत की पहचान पूरी दुनिया में भगवान राम और कृष्ण से है। लेकिन, बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर जैसे पवित्र मुद्दे को भी कांग्रेसियों ने बार-बार उलझाया और अड़ंगे लगाए गए। कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया और राम मंदिर का निर्माण हुआ।
कहा कि बाल बराबर भी कोई फसाद नहीं हुई और धूमधाम से राम मंदिर का भव्य लोकार्पण किया गया। हिंदू के सम्मान का कांग्रेस को अपनाम करने का अधिकार किसने दिया, देश के हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार कुठाराघात करने का प्रयास किया गया। हमने निमंत्रण दिया उन्होंने ठुकरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications