Rajasthan Diwas: राजस्थान स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने दी बधाई, ईश्वर से की ये प्रार्थना

Rajasthan Sthapna Diwas: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही, सीएम यदाव ने कहा कि राज्य प्रगति और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।

सीएम मोहन यादव ने शनिवार 30 मार्च को अपने ऑफिशियल 'X' पर लिखा, 'गौरवशाली इतिहास, लोककला व संस्कृति से समृद्ध राज्य राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य प्रगति और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।'

MP CM Mohan Yadav

आपको बता दें कि आज राजस्थान का स्थापना दिवस है या यूं कहें कि आज यानी 30 मार्च 2024 को राजस्थान को बने हुए 75 साल हो गए। 30 मार्च, 1949 को राजस्थान प्रदेश बना था। यह राज्य अपने राजसी किलों, रंगीन संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। देश का यह राज्य आज क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है, जो अपने गौरवशाली इतिहास के लिए मशहूर है।

आज ही के दिन साल 1949 में 19 रियासतों को मिलाकर 'राजस्थान' की स्थापना की गई थी। तो वहीं, राजस्थान को आजादी से पूर्व 'राजपुताना' के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है "राजपूतों का देश।" लेकिन 7 चरणों में रियासतों का एकीकरण पूरा होने के बाद इसका नाम 'राजस्थान' रखा गया। क्षेत्रफल के मद्देनजर से आज यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+