बालाघाट पुलिस ने 43 लाख के 2 नामी नक्सलियों को किया ढेर, CM मोहन यादव ने कही ये खास बात
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले मध्य प्रदेश में ऑपरेशन चलाकर बालाघाट सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर करीब 43 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। वहीं, इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने दो नक्सलियों को मार गिराने पर बालाघाट पुलिस को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा, 'गर्व की बात है कि इनामी नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है। मैं अपनी ओर से बालाघाट जिला पुलिस बल से लेकर सभी हॉक फोर्स के जवानों को बधाई देना चाहूंगा, आपकी इसी मुस्तैदी के कारण आपकी एक अलग साख बनी है।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि 29 लाख की इनामी नक्सली कमांडर सजंती उर्फ क्रांति को मारा जाना ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं, 14 लाख के इनामी नक्सली रघु उर्फ शेर को मारना ये हमारी पुलिस की मुस्तैदी को बताता है। मैं बालाघाट जिले की पुलिस बधाई देना चाहूंगा। आपकी इसी मुस्तैदी के कारण आपकी एक अलग साख बनी है।
मध्य प्रदेश की सरकार को आपके ऊपर गर्व है। साथ ही, उम्मीद करेंगे कि हम नक्सलवादी किसी भी मूवमेंट को कभी भी पनपने नहीं देंगे। हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों से एनकाउंटर हुआ था और उस वक्त भी AK47 बरामद हुई थी। ऐसे हरिथार 25 साल बाद हमने किसी नक्सली से बरामद किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी जंगल में बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में 29 लाख के इनामी नक्सली नेता डीवीसीएम सजंती उर्फ क्रांति और 14 लाख के इनामी नक्सली रघु उर्फ शेर सिंह ढेर हो गए। रघु पर 3 स्टेट की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।
डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि केराझारी गांव के पास पिटकोना चौकी लांजी थाना क्षेत्र में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए उनके पास से एक-47 राइफल, मैगजीन और 12 बोर की राइफल पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गर्व की बात है कि इनामी नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है।
मैं अपनी ओर से बालाघाट के जिला पुलिस बल से लेकर सभी हॉक फोर्स के जवानों को बधाई देना चाहूंगा; आपकी इसी मुस्तैदी के कारण आपकी एक अलग साख बनी है।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/ekn7NCNByd
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications