MP Cabinet: मोहन कैबिनेट में ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कल होगी शपथ
MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। मोहन यादव के दो उपमुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने के 12 दिनों बाद मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। रविवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात के बाद 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी मिल गई है।
जानकारी अनुसार राज भवन में शाम 4 बजे मोहन मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मोहन मंत्रिमंडल में कितने चेहरे शामिल होंगे यह देर रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी। मोहन यादव के दिल्ली से वापस लौटने के बाद राज भवन को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या की जानकारी भेजी जा सकती है । लेकिन भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक कल शाम को मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जाएगा।

बताया जा रहा है की मोहन यादव के दिल्ली दौरे के दौरान लिस्ट को फाइनल कर दिया गया है। इसमें पार्टी के नेताओं की भी राय ली गई है। मोहन यादव ने पिछले एक सप्ताह में कई केंद्रीय नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है मोहन यादव की बीते दिनों मोदी शाह से भी मुलाकात हुई थी। आज मुख्यमंत्री मोहन की नड्डा से भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबी चर्चा हुई है उसी के बाद तय हुआ है कि अटल बिहारी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर के दिन में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए।
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा में शामिल हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार जातिगत समीकरणों को साधते हुए कई नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। जिन दिग्गज नेताओं जगह मिल सकती है उनमें रीति पाठक, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, जैसे दिग्गज नेताओं को अहम मंत्रालय मिल सकता है। वहीं सिंधिया समर्थकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी ऐसा नामों को सामने लाने के प्रयास में है जिनसे वह लोकसभा चुनाव 2024 में फायदा हासिल कर सके।
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल किया जा सकता है। इन नामों में एंदलसिंह कसाना, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं शिवराज चौहान सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट, हरदीप डांग को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
पार्टी दलित और कई पिछड़ा वर्ग चेहरों को मंत्री बना सकती है। युवा चेहरों में अरुण भीमावद, राजेश सोनकर, नारायण सिंह पवार, आशीष शर्मा और विजय शाह को भी पार्टी मंत्री पद दे सकती है। अर्चना चिटनीस को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अर्चना आरएसएस की पसंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications