Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP By-Election Results 2020: मध्य प्रदेश में भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, 28 में से इतनी सीटें की अपने नाम

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों (MP By Election Results 2020) का ऐलान हो गया है। उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी को 28 में से 19 सीट मिली हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी 9 सीटों पर ही सिमट गई है। आपको बता दें 28 में से 25 सीटें इसी साल मार्च के महीने में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थी। ऐसे में मध्य प्रदेश का उपचुनाव काफी अहम रहा है। जीत को लेकर भाजपा के भोपाल स्थित दफ्तर में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Recommended Video

    By Poll Results 2020: UP, MP, Gujarat उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, जानें Result | वनइंडिया हिंदी
    mp by-election results 2020, madhya pradesh by-election result 2020, madhya pradesh by election results live, live mp by election results in hindi, mp upchunav result, madhya pradesh upchunav samachar, mp upchunav ka natija, mp upchunav 2020 ka parinam, mp vidhan sabha upchunav ka parinam,mp vidhan sabha upchunav ki taja khabar, bjp, madhya pradesh, congress, shivraj singh chauhan

    इन 28 सीटों में से 19 पर जीती भाजपा-

    • आगर- कांग्रेस के विपिन वानखड़े जीते।
    • मांधाता- भाजपा के नारायण पटेल जीते हैं।
    • बदनावर- भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत दर्ज की।
    • सुवासरा- भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग जीते।
    • नेपानगर- भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर जीतीं।
    • हाटपीपल्या- भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी जीते।
    • डबरा- कांग्रेस के सुरेश राजे ने जीत दर्ज की।
    • ग्वालियर- भाजपा के प्रद्युमन सिंह तोमर जीते।
    • ग्वालियर ईस्ट- कांग्रेस के सतीश सिकरवार जीते।
    • बामोरी- भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते।
    • सांवेर- भाजपा के तुसलीराम सिलावट जीते।
    • सुरखी- भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत जीते।
    • अंबाह- भाजपा के कमलेश जाटव जीते।
    • सांची- भाजपा उम्मीदवार प्रभुराम चौधरी ने जीत दर्ज की।
    • मेहगांव- भाजपा के ओपीएस भदौरिया जीते।
    • पोहरी- भाजपा के सुरेश धाकड़ जीते।
    • जौरा- भाजपा के सूबेदार सिंह ने जीत दर्ज की।
    • मुंगावली- भाजपा के ब्रिजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की।
    • अशोकनगर- भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने जीत दर्ज की।
    • अनूपपुर- भाजपा के बिसहू लाल सिंह जीते।
    • भांडेर- भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरोनिया ने जीत दर्ज की।
    • ब्यावरा- कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी जीते।
    • मुरैना- कांग्रेस के राकेश मावई जीते हैं।
    • दिमनी- कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर जीते।
    • करेरा- कांग्रेस से प्रगीलाल जाटव जीते।
    • सुमावली- कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह जीते।
    • गोहाद- कांग्रेस के मेवाराम जाटव जीते।
    • मलहरा- भाजपा के कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी ने जीत दर्ज की

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी को पार्टी की हार का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा, 'ईवीएम 'टेंपर प्रूफ' नहीं है और उसके साथ चुनिंदा ढंग से छेड़छाड़ की गई है। ऐसी भी सीटें हैं जिनपर हम किसी भी स्थिति में हार नहीं सकते थे लेकिन हम हजारों वोट से हारे। हम बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे।' दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा, 'मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया।' वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, 'हम प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।'

    Bihar Election Result 2020: BJP नेता का आरजेडी पर तंज- उन्हें फैसला स्वीकार कर ड्रामा करने से बचना चाहिए

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+