Bihar Election Result 2020: BJP नेता का आरजेडी पर तंज- उन्हें फैसला स्वीकार कर ड्रामा करने से बचना चाहिए
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election Result 2020) के नतीजों का एलान हो गया है। जहां आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं एनडीए को बहुमत मिला है। एनडीए ने 125 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल की हैं। इस बीच आरजेडी ने ईवीएम को लेकर आपत्ति जताई है। जिसपर अब बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का जवाब आया है। उनका कहना है कि आरजेडी का एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि एनडीए और आरजेडी के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इनका (आरजेडी) एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं।' उन्होंने आरजेडी नेता मनोज झा पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें ड्रामा करने से बचना चाहिए और जो भी फैसला है, उसे स्वीकारना चाहिए। जायसवाल ने कहा, 'रुझान ऊपर-नीचे हो सकते हैं लेकिन हम सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त हैं। कुछ लोगों ने परिणाम देखे और झूठ बोलने लगे। आरजेडी भी यही काम कर रही है। जब उन्हें लगा कि वे जीत रहे हैं, तब सब कुछ ठीक था, लेकिन अब वे नाटक कर रहे हैं। इस प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।'
सोशल मीडिया पर आरजेडी की ओर से 119 सीट जीतने का दावा किया गया था। आरजेडी ने एक सूची साझा कर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, 'ये उन 119 सीटों की सूची है जहां गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग अफसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं, कह रहे हैं कि आप हार गए है। ईसीआई की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।' इसपर उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि '1 घंटे पहले सोशल मीडिया में एक संदेश मिला था कि किसी एक पार्टी द्वारा 119 सीटें जीतने की बात कही गई है। लेकिन सही स्थिति यह है कि अभी तक कुल 146 सीटों पर जीत दिखाई जा रही है और 97 सीटों पर रूझान दिखाए गए हैं।'
संजय राउत बोले-अगर बीजेपी नीतीश को सीएम बनाती है तो वे शिवसेना को कहें थैंक्यू
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications