MP Bus Fire: गुना में सवारियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 14 झुलसे
MP Guna Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश के गुना में सवारियों से भरी बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। डंपर से टकराने के बाद बस में भीषण आग लगी थी, जिसके बाद भयावह मंजर सामने आया।
जानकारी के मुताबिक हादसा गुना आरोन रोड पर हुआ, जहां एक यात्री बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। जिसकी डंपर से भीषण टक्कर हो गई, और भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। यात्री इससे पहले कुछ समझते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

घटना से जुड़े ताजा अपडेट के मुताबिक बस में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए। अब तक बस से जली हुई 9 डेड बॉडी को निकाला जा चुका है। जबकि करीब 1 लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं डंपर ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी आग को बुझा दिया गया है। हादसे को लेकर गुना के जिला कलेक्टर तरूण राठी ने कहा,"करीब 14 लोग गुना जिला अस्पताल में भर्ती हैं और 11 लोगों की मौत की खबर है। प्रथम दृष्टया गुना-आरोन मार्ग पर डंपर और बस की टक्कर होने से बस में आग लग गई। हमारी प्राथमिकता शवों को बरामद करना और घायलों का इलाज करना है। आगे की जांच चल रही है।"
Recommended Video
मृतक के परिवार को मुआवजे का ऐलान
बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा सवारी मौजूद थी। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन लाल ने गहरा दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का निर्देश दिया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया जताया दुख
गुना हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते लिखा-"गुना आरोन रोड पर यात्री बस में आग लगने की खबर दुखदायी है। घटना की खबर मिलते ही गुना कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications