Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: बागवानी मिशन से खुले किसानों की उन्नति के द्वार, फायदा को रहा लगातार

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने, उनकी खेती को उन्नत बनाने और आधुनिक तकनीकों को खेतों तक पहुँचाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

बागवानी विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना भी उन्हीं योजना योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य बागवानी फसलों जैसे फल, सब्जियाँ, मसाले, फूल और औषधीय पौधों के क्षेत्र में संरचित विकास करना है।

Indore

इस योजना के तहत किसानों को 01 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 32 हजार रूपये की कुल लागत पर 16 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही इस योजना के तहत तकनीकी मार्गदर्शन, अनुदान सहायता और उन्नत तकनीकों का लाभ दिया जाता है।

सीहोर जिले के ग्राम सारंगाखेड़ी निवासी किसान अनिल कुशवाह भी उन्हीं किसानों में से एक हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है। किसान श्री अनिल कुशवाह ने बताया कि पहले वे पारंपरिक तरीके से खेती करते थे। मौसम की मार, पानी की कमी और बढ़ती लागत से उत्पादन पर असर पड़ता था। लेकिन जब उन्हें बागवानी विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसके लिए आवेदन किया।

योजना के अंतर्गत अनिल ने खेती में प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक को अपनाया। प्लास्टिक मल्चिंग एक ऐसी तकनीक है, जिसमें खेत में पौधों के चारों ओर जमीन को एक विशेष प्रकार की प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता है। इसके नमी संरक्षण, खरपतवार नियंत्रण, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना और फसल को रोगों से बचाना सहित अनेक फायदे हैं।
किसान अनिल कहते हैं कि, प्लास्टिक मल्चिंग से मेरी फसल की सेहत सुधरी है। पानी की खपत भी कम हुई है और उत्पादन में वृद्धि हुई है। अब मुझे पहले से कहीं ज्यादा मुनाफा हो रहा है। वे अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसान अनिल कुशवाह ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें-MP Weather: एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर बारिश मचाएगी तबाही, इन जिलों में हाल होंगे बेहाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+