लिव इन में पैदा हुई बेटी को मां ने नहीं पिलाया दूध, बोली-'स्तनपान से सुंदरता पर पड़ता है फर्क', तबीयत बिगड़ी
भोपाल। प्रेमी के साथ लिव इन में रही एक युवती ने मां की ममता को शर्मसार कर दिया। मांं ने अपनी नवजात बेटी को एक माह तक स्तनपान सिर्फ इसलिए नहीं करवाया कि उसे डर था कि इससे उसकी शारीरिक सुंदरता कम हो सकती है। नवजात को मां को दूध नहीं मिलने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई ओर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

हर किसी को चौंका देने और मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का है। मीडिया रिपोर्टर्स की मानें तो डिंडौरी जिले के बिलाई खार गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका बेटा बिना शादी किए एक युवती के साथ घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।
एमपी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जब महिला-पुरुष एक ही पलंग पर लेटाया, फिर जानिए हुआ क्या?
एक महीने पहले बेटे के साथ रहने वाली लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसने अपनी ही नवजात बेटी को दूध पिलाने से मना कर दिया, क्योंकि बच्ची उतनी सुंदर नहीं थी जितना उसकी मां चाहती थी। निर्दयी मां बुखार में तपती नवजात बेटी को उसकी दादी के पास छोड़कर भाग गई। मां का दूध नहीं मिलने से करीब एक महीने की नवजात की तबियत खराब हो गई है। इस पर दादी अपनी पोती को लेकर अस्पताल पहुंची तो बच्ची की मां उसे छोड़कर चली गई।
चेहरे की रंगत कम होने का डर
नवजात की पोती ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि लिव इन में रहने वाली युवती को उसकी मां ने बताया था कि अगर वह अपनी नवजात बेटी को दूध पिलाएगी तो उसके चेहरे की रंगत चली जाएगी। इसलिए वह दूध निकालकर फेंक देती थी। बच्ची को नहीं पिलाती थी।












Click it and Unblock the Notifications