बेटे की जान बचाने के लिए मां ने फिर किया गर्भधारण, बेहद रोचक है का पूरा मामला

Shivpuri news in Hindi, शिवपुरी। मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों की जान बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरती है। इस बात का ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सामने आया है। दरअलस, शिवपुरी के कोलारस में एक मां ने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे को बचाने के लिए तीसरी बार गर्भधारण किया। वह जल्द ही दो जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है।

Mother again pregnant for save her sons life

मनीषा के बेटे को थैलेसीमिया की बीमारी है। उसे हर महीने खून की जरूरत होती है। डॉक्टरों ने सलाह दी कि स्टेम सेल से इसका इलाज हो सकता है। इसके लिए उसे गर्भधारण करना होगा। मनीषा ने बताया कि बेटा रितिक धाकड़ जन्म से ही थैलेसिमिया से पीड़ित है। डॉक्टर की सलाह पर हमारे परिवार ने फिर से गर्भधारण का फैसला लिया। मुझे उम्मीद है कि इससे मेरे बेटे को नई जिदंगी मिलेगी। रितिक की एक बहन भी है। उसकी उम्र डेढ़ साल है।

डिलीवरी के वक्त चार डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। स्टेम सेल के लिए किट भी मंगाई जा चुकी है। मनीषा के स्टेम सेल के लिए कॉड लाइफ स्टेम सेल्स बैंकिंग दिल्ली से करार हुआ है।मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विद्यानंद पंडित बताते हैं कि स्टेम सेल उन अनुवांशिक बीमारियों के इलाज में कारगर है, जिनका मौजूदा समय में कोई इलाज नहीं है। इसलिए लोगों को स्टेम सेल सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि 20 साल की उम्र तक बच्चों की बीमारियों का पता चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+