MP ka Mausam: विदाई से पहले मध्य प्रदेश में टेंशन पैदा करेगा मानसून, जानिए 25 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई में कुछ दिनों का और समय लग सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है। कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी है।
मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर 24 और 25 सितंबर को सूबे के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में तीन दिन 21 से 25 सितंबर तक तेज हवाएं चलेंगी। खासकर 23 सितंबर को कुछ जिलों में हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक देखी जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले 24 घंटे में ग्वालियर, श्योपुर, जैसे जिलों में भोपाल, इंदौर, बारिश की संभावना है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हुई है।
भोपाल, ग्वालियर समेत राज्य के 38 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। यहां 100% से 198% तक बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश रीवा में हुई है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। लेकिन अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग मैं संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर,शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, , उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में धूप खिली रहेगी। वहीं भोपाल, इंदौर, देवास, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी।
बता दें कि मौसम विभाग ने शनिवार को खरगोन, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
वहीं दितिया, भिंड, श्योपुरकलां, सीधी, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, इंदौर, देवास, रीवा, मऊगंज, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, गुना , अशोकनगर, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी और बड़वानी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications