Mohan Yadav सरकार में मंत्री बने कैलाश विजयवर्गीय का कैसा रहा सियासी सफर, जानिए

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आखिरकार अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी, जहां 28 मंत्रियों ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं, जहां विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की है। वहीं विजयवर्गीय की शपथ के बाद अब इंदौर को एक बार फिर सशक्त नेतृत्व मिला है।

कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से सीएम मोहन यादव के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर राजधानी भोपाल पहुंचे थे, जहां विजयवर्गीय ने अन्य दिग्गज नेताओं के साथ मंत्री पद की शपथ ली है. विजयवर्गीय इससे पहले भी प्रदेश सरकार में अलग-अलग मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं, जहां विजयवर्गीय लोक निर्माण और उद्योग मंत्री रह चुके हैं।

Bhopal

ऐसा रहा सियासी सफर

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। वहीं अबकी बार भी विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 से जीत का रिकॉर्ड कायम किया है।

चुनावी मैनेजमेंट के लिए खास पहचान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने प्रभावी चुनावी मैनेजमेंट के लिए सियासत में अलग पहचान रखते हैं, जहां कैलाश विजयवर्गीय।मध्य प्रदेश से पहले अलग-अलग राज्यों में अपना दम दिखा चुके हैं। इन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने में कैलाश विजयवर्गीय का अहम योगदान रहा है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय सत्ता और संगठन से जुड़े दिग्गज नेताओं के बेहद विश्वसनीय माने जाते हैं। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भरोसा जताते हैं।

ये भी पढ़े- PM MODI के लिए कौन सी चार जातियां सबसे बड़ी?, इंदौर में बताया नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+