PM MODI के लिए कौन सी चार जातियां सबसे बड़ी?, इंदौर में बताया नाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुकमचंद मिल मजदूरों को अधिकार राशि सौंपी गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली मजदूरों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार, नए मुख्यमंत्री, और मध्य प्रदेश में मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम, और वह भी गरीब, कुचले गए मेरे श्रमिक भाई बहनों के लिए होना, और ऐसे कार्यक्रम में आने का मौका मिलना। यह मेरे लिए बहुत संतोष का विषय है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा की, साथियों मैंने हमेशा कहा है, मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी है। यह मेरी चार जातियां है, मेरा गरीब, मेरा युवा, मेरी माता बहनें महिलाएं, और मेरे किसान भाई बहन। मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि, देश का श्रमिक सशक्त बने, और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। स्वच्छता और स्वाद के मामले में मशहूर इंदौर, कितने ही क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इंदौर के विकास में कपड़ा उद्योग के महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की, मजदूरों के हित-मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों की वर्षों की तपस्या, सपनों और संकल्पों का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार की नई टीम को हमारे श्रमिक परिवारों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा की, जब हुकमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया, तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया। इस निर्णय ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों का उल्लास और बढ़ा दिया। हर लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए "विकसित भारत संकल्प यात्रा" मध्यप्रदेश में भी जगह-जगह पहुंच रही है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार में 28 मंत्री होंगे शामिल, राज्यपाल को सौंपी सूची में कौन से नाम, जानिए?
-
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications