मोहन सरकार जल्द MP में शुरू करेगी एयर एंबुलेंस सेवा, चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा हेलीकाप्टर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में जल्द ही हेलीकाप्टर एवं एयरक्राफ्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने से ज्यादा सेज्यादा मरीजों को जान बच सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी।

इसमें एक हेलीकाप्टर एवं एक एयरक्राफ्ट होगे, जो चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका प्रस्ताव राज्य का विमानन विभाग तैयार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार सफल हुई तो सरकारी सेवकों एवं आम जनों के लिए भी इस एयर एंबुलेंस का उपयोग किया जाएगा।

air ambulance service

यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होने पर मरीज के स्वजन को परेशान न होना पड़े। इसमें जो शुल्क लगता है, उसमें सरकार द्वारा कुछ छूट भी दी जाएगी। इसमें विभिन्न कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा। कंपनियों को इसकी प्रतिपूर्ति मध्य प्रदेश सरकार करेगी। बाद में राज्य सरकार एयर एंबुलेंस की खरीदी कर अपने विमानन बेड़े में शामिल करेगी।

इसके अलावा प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी। विमानन विभाग इसका भी प्रस्ताव बना रहा है। विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट, मंडला एवं डिंडौरी जिलों में मतदान कर्मियों के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।

आने वाले लोकसभा आम चुनावों में भी इसकी व्यवस्था रहेगी। लेकिन, यह सुविधा प्रदेश के सभी लोगों के लिए रहे, इसलिए राज्य सरकार अपने पास स्थायी रूप से एयर एंबुलेंस रखना चाहती है।

उज्जैन में बनाया जाएगा हवाई अड्डा
उज्जैन में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। सीएम यादव के निर्देशों के बाद राज्य सरकार के विमानन विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विमानन विभाग के मुताबिक, उज्जैन की दताना हवाई पट्टी के नवीनीकरण, बीटी रोड, भू-अर्जन, बाउंड्री वाल निर्माण किया जाएगा। उज्जैन के ही वाकणकर पुल के पास स्थाई हेलीपैड बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+