BJP को 29 सीटों का तोहफा देने वाले MP से कौन बनेगा MODI सरकार में मंत्री, जानिए
Lok Sabha Election के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है, जहां मतगणना के बाद अब मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश में BJP का प्रदर्शन बेहद खास रहा है, क्योंकि साल 2019 के मुकाबले BJP ने यहां एक सीट ज्यादा जीत कर प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर सफलता हासिल की है।
उधर, NDA को बहुमत मिलने के बाद अब एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनने का रास्ता साफ हो चला है। वहीं अब यह संभावना जताई जा रही है कि, मध्य प्रदेश को 29 लोकसभा सीट जितवाने का फायदा मिलेगा। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश से मोदी सरकार में सर्वाधिक मंत्री होने की संभावना भी सियासी गलियारों में जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश से जिन नामों को केंद्र की सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, और सावित्री ठाकुर का नाम चर्चा में है। इनमें से ज्योतिरादित्य सिंधिया और फग्गन सिंह कुलस्ते पहले भी मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं, तो वहीं एक बार फिर इन दोनों ही नेताओं को लोकसभा चुनाव में किए गए बेहद खास प्रदर्शन का तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश से अबकी बार लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
मध्य प्रदेश में अबकी बार BJP ने बेहद खास प्रदर्शन किया है, जहां BJP ने प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश में BJP के प्रत्याशियों ने दिग्विजय सिंह और नकुल नाथ जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को हराया है, जिसके बाद अब पूरे देश में मध्य प्रदेश के संगठन की सराहना की जा रही है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के BJP संगठन को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आभार स्वरूप बड़ा तोहफा भी मिल सकता है।
देश भर में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब जल्द NDA की ओर से नई सरकार का गठन किया जा सकता है, जहां इस गठन में मध्य प्रदेश की भी अहम भूमिका होने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश से BJP को 29 लोकसभा सीट मिली है। यही कारण है कि, BJP मध्य प्रदेश को नए मंत्रिमंडल में बेहद खास जगह दे सकती है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलाव में भी मध्य प्रदेश की अहम भूमिका होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore Lok Sabha Election Result: BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने किसे दिया रिकॉर्ड जीत का श्रेय, जानिए












Click it and Unblock the Notifications