राज्य मंत्री नहीं लिख पाईं 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ', जो लिखा उसपर उड़ रही मोदी सरकार की खिल्ली
Minister Savitri Thakur Viral Video: केंद्र की मोदी सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयास में लगी हुई है। लेकिन उन्हीं के मंत्री सरकार की योजनाओं को ठेंगा दिखाने से नहीं चूक रहे। धार से सांसद केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ठीक से नहीं लिख पाईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ यूजर्स जहां इसका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ लोग इसपर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यह छोटा सा वीडियो वाकई चिंता का विषय है जिसपर पूरे देश को सोचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा कि आखिर हमारा स्तर क्या है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का Video
दरअसल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली बार केंद्र में राज्य मंत्री बनी हैं। धार जिले के ब्रह्माकुंड स्कूल में वह स्कूली बच्चों का स्वागत करने पहुंची थीं।
शिक्षा जागरुकता अभियान के तहत उन्हें एक बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखना था। जैसे ही उन्होंने बोर्ड पर लिखने के लिए चक घुमाई तो उनकी गलतियां सभी ने नोटिस कर ली। कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हुआ तो सोशल मीडिया पर वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा।
कांग्रेस ने किया हमला
इस वायरल वीडियो पर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक्स पर हमला किया। उन्होंने लिखा, "इसे देश का दुर्भाग्य माने या लोकतंत्र की मजबूरी। देश का संविधान या हमारी शिक्षा नीति इसके लिए जिम्मेदार है"












Click it and Unblock the Notifications