MODI सरकार में मंत्री बनेंगे शिवराज सिंह चौहान!, गृह या कृषि, कौन सा मिलेगा मंत्रालय, जानिए
MODI Government 3.0: लोकसभा चुनाव के बाद अब NDA की सरकार देश में बन चुकी है, जहां जल्द ही नरेंद्र मोदी एक बार फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सरकार का गठन होगा, जहां कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री के साथ-साथ स्वतंत्र प्रभार मंत्री तय कर दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश से BJP को लोकसभा चुनाव में 29 सीट मिली है। यही कारण है कि, अबकी बार मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के मंत्रियों की संख्या अच्छी खासी नजर आ सकती है, जहां शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि, शिवराज सिंह चौहान को मोदी मंत्रिमंडल में कौन से महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं।

सियासत के सूत्रों की माने तो मोदी मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह चौहान की अहम भूमिका रहेगी। इसके पीछे की वजह शिवराज सिंह चौहान का लंबा राजनीतिक अनुभव है, तो वहीं शिवराज सिंह चौहान को संघ और संगठन का भी नजदीकी माना जाता है। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान लगातार जिस तरह से कृषि कल्याण के काम करते आए हैं, उस हिसाब से उनको कृषि और किसान कल्याण विभाग दिया जा सकता है। वहीं यदि संभावनाएं बनी तो शिवराज सिंह चौहान को इससे ज्यादा गृह और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
सियासत की जानकार बताते हैं कि, अबकी बार NDA की सरकार केंद्र में बनी है। यही कारण है कि, NDA के सहयोगी दलों को भी साथ लेकर चलना होगा। यही कारण है कि, NDA के सहयोगी दल कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों को अपने पास रख सकते हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर गृह, रक्षा और रेल मंत्रालय शामिल हो सकते हैं। NDA के सहयोगी दलों ने बड़े मंत्रालय अपने पास रखिए तो ऐसे में शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय से संतुष्टि करनी होगी। बहरहाल, अब देखना होगा कि, मोदी मंत्रिमंडल में शिवराज सिंह चौहान को कौन से अहम विभाग की जिम्मेदारी दी जाती है।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेसी बने डमी भाजपाई, शिवराज सिंह चौहान को PM बनाने की मांग












Click it and Unblock the Notifications