Indore News: कांग्रेसी बने डमी भाजपाई, शिवराज सिंह चौहान को PM बनाने की मांग

इंदौर में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर BJP पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन कर भाजपा का दुपट्टा डालकर शिवराज सिंह चौहान का मुखड़ा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को हटाकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग को लेकर आयोजन किया।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, भाजपा के भीतर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठ रही है, मगर सभी भाजपा नेता डरे हुए हैं, मोदी और शाह का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। देश की जनता ने मोदी और शाह को नकार दिया है।

Indore

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, शहर कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा आज इंदौर में भाजपा के डमी कार्यालय पर एक नाटक का रूपांतरण आयोजित किया गया, और भाजपा पर तंज कसते हुए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डमी भाजपा नेता बनकर गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर और डमी शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री और श्री शंकर लालवानी जी को गृहमंत्री बनने की मांग की है।

इंदौर कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा डालकर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है की शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र मोदी से ज्यादा योग्य है, और तानाशाह भी नहीं है। शिवराज सिंह चौहान साढ़े आठ लाख वोटो से चुनाव जीते हैं, और लगभग 20 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं कई बार मध्य प्रदेश से सांसद भी रहे हैं, उन्हें कामकाज का हर लिहाज से अनुभव है। शिवराज सिंह चौहान परफेक्ट फिट है, वे पिछड़े वर्ग से हैं, संघी है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 8 साल छोटे भी है।

कांग्रेस के डमी बने भाजपा नेताओं ने पूछा है कि, शिवराज सिंह चौहान क्यों प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है। वे भाजपा संघ के चहेते भी हैं, अगर किसी और राज्य का नेता पीएम बनते हैं तो यह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है, उनके मामा 8.50 लाख वोटो से लोकसभा चुनाव जीते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल डेढ़ लाख वोटो से चुनाव जीते हैं, हम कांग्रेस के बने डमी भाजपा नेता और आम लोग एकजुट होकर शिवराज सिंह चौहान के लिए आवाज उठाते हुए शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृह मंत्री बनाने की मांग करते हैं। शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा सीनियर में से एक है, जब शिवराज सिंह चौहान पहली बार सांसद बने थे तब मोदी एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे थे।

यादव ने आगे बताया है कि, इस नाटक का रूपांतरण और भाजपा पर तंज करते हुए कांग्रेस के डमी बने भाजपा नेता नारे लगा रहे थे। "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी" "गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी"। भाजपा नेताओं के नेताओं की मांग है, शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाओ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाओ।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत के शिल्पकार कैलाश विजयवर्गीय, कुछ ऐसे लिखी विजय स्क्रिप्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+