कौन हैं मंत्री नागर सिंह चौहान? सांसद पत्नी के साथ इस्तीफे की धमकी देकर चौंकाया

Minister Nagar Singh Chouhan News: मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को वन विभाग से हटाए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्रिपरिषद के नये सदस्य रामनिवास रावत को आवंटित किया गया है जो गत अप्रैल में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

नागर सिंह चौहान ने कहा कि अगर पार्टी संगठन के नेता उनकी चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने में विफल रहे तो रतलाम से सांसद उनकी पत्नी अनीता सिंह चौहान के साथ इस्तीफा दे देंगी। नागर सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता हैं।

minister naagar singh chouhan wife resignation

सांसद पत्नी के साथ देंगे इस्तीफा
नागर के पास मौजूद वन एवं पर्यावरण मंत्रालय रविवार को रावत को आवंटित कर दिया गया। प्रमुख आदिवासी नेता चौहान ने कहा, मेरी आवाज नहीं सुनी गई। मैं पहले संगठन के नेताओं से बात करूंगा और अगला कदम तय करूंगा। मैं पार्टी संगठन से बात करने के बाद एक या दो दिन में निर्णय कर लूंगा। अगर मुझे लगता है कि मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए, तो मैं अपनी पत्नी अनीता के साथ इस्तीफा दे दूंगा।

वन मंत्रालय छिनने से नाराज हैं मंत्री
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी 23 फ़ीसदी है। चौहान ने कहा, ''यह पहली बार है जब आदिवासियों को नेतृत्व दिया गया है, लेकिन वन विभाग को मुझसे छीनकर कांग्रेस के एक नेता को दे दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद है। मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने रविवार रात पार्टी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और इस चर्चा को जारी रखने की रणनीति बनाई हैं। चौहान ने कहा, अगर वे चाहते हैं, तो मैं उनसे बात करूंगा। अगर वे नहीं चाहते हैं तो कोई बात नहीं।

कांग्रेस से भाजपा में आए रवत को मिला वन विभाग
श्योपुर जिले के विजयपुर से 6 बार विधायक रहे रामनिवास रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें कहा गया कि रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है।

अलीराजपुर से चार बार के विधायक
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य समिति के सदस्य हैं। मंत्री नागर नगरपालिका अलीराजपुर के अध्यक्ष रहे हैं। वर्ष 2003 में पहली बार विधायक चुने गए नागर सिंह चौहान वर्ष 2008 में दूसरी बार, 2013 में तीसरी बार और वर्ष 2023 में चौथी बार विधानसभा सदस्य चुने गए हैं।

रतलाम से सांसद चुनी गईं अनीता चौहान
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी और रतलाम संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सांसद अनीता नागर सिंह चौहान 2024 लोकसभा चुनाव में चुनी गईं हैं। अनीता चौहान रतलाम से पहली महिला हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। अनीता चौहान ने कांग्रेस नेता और प्रतिद्वंदी कांतिलाल भूरिया को 207232 मतों से हराकर चुनाव जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+