Shivpuri News: हादसे के बाद मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने बचाई 6 लोगों की जान, अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल
Shivpuri News:
Shivpuri News: मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शिवपुरी ज़िले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया फोरलेन हाईवे गुजर रहे थे। भीड़ देख प्रभारी मंत्री सिसोदिया ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाई। राज्य घायलों को लेकर खुद जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। मंत्री के इस कार्य की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित खूबत घाटी में एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने मिनी ट्रक सहित स्कूटी सवार टीचरों को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी पर सवार टीचरों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए मंत्री सिसोदिया ने अपने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है
वहीं कार सवार 2 लोगों को मामूली चोट आई हैं। इस घटना को लेकर सतनवाड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव के शासकीय विद्यालय में पदस्थ टीचर जानवी सिकरवार और ज्योति जैन स्कूटी पर सवार होकर विद्यालय पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान ग्वालियर की तरफ से शिवपुरी की ओर आ रही कार ने तेजी से पहले आईसर ट्रक में ठोकर मार दी। फिर इसके बाद स्कूटी सावर टीचरों को टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की जानकरी एंबुलेस और पुलिस को दी, लेकिन अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पोहरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने काफिले को रोका और दोनों घायल महिला टीचरों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए मंत्री ने डॉक्टरों को निर्देश दिए है, जहां उनका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications