Ratlam में घर में घुसकर मेडिकल डीन की धुनाई! मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स पर आरोप, मचा बवाल
Medical dean beaten: मध्य प्रदेश के रतलाम में मेडिकल कॉलज डीन और डॉक्टर्स के बीच जमकर घमासान शुरू हो गया हैं। डीन का घर एक तरह उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब कॉलेज के ही डॉक्टर्स पर उन्होंने मारपीट के संगीन आरोप लगाये।
इससे डॉक्टर्स तमतमा गए और डीन के घर के बाहर जमकर बवाल मचाया। डीन डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता द्वारा मारपीट का आरोप मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह बघेल पर लगाया गया है।

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टर्स के बीच हुई इस मारपीट के बाद बवाल पैदा हो गया है। दोनों ही पक्षों द्वारा लगातार आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि रतलाम. मेडिकल कॉलेज में रात करीब नौ बजे डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) अध्यक्ष डॉ. प्रवीणसिंह बघेल के बीच उस समय मारपीट हो गई जब एमटीए अध्यक्ष उनके घर अपने साथियों के साथ चर्चा करने गए। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। थाने पर एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई जबकि दूसरे का आवेदन लिया गया है। डीन से नाराज डॉक्टरों ने थाना परिसर में ही डीन को हटाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications