2 करोड़ नौकरियां नहीं, हर साल बनाएं दो करोड़ नशेड़ी, दिल्ली में पटवारी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

MP COngress: भोपाल में गुजरात एटीएस और एनसीबी की कार्रवाई के तहत पकड़ी कई 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स का मुद्दा दिल्ली तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में इस विषय पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारवार्ता कर मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

पटवारी ने मऊगंज MLA प्रदीप पटेल का एएसपी के पैरों में गिरने होने वाला वीडियो दिखाया। पटवारी ने भोपाल में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री और अवैध नशे के व्यापार को लेकर की गई मीडिया रिपोर्ट्स दिखाईं। पटवारी ने कहा कि भोपाल में कलेक्टर के घर के सामने, आईएएस अधिकारीयों, मंत्रियों के घरों के सामने खुलेआम नशा बिकता है, कोई भय नहीं है। उन्होंने सवाल पूछा कि एमपी की ऐसी हालत बनाने वाला कौन है? मध्य प्रदेश में 25 साल से भाजपा की सरकार है। यहां केन्द्र में भी 10 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

india news

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में भाजपा नही माफिया की सरकार है, क्योंकि वहां शिक्षा,खनिज ,शराब माफिया माफिया हैं। उन्होंने कहा कि में एक प्रशासनिक माफिया है, जो बिना लेनदेन के प्रशासनिक व्यवस्था चलाता ही नहीं है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बिना लेनदेन किए कलेक्टर से लेकर चपरासी तक की पोस्टिंग नहीं होती है। हर प्रकार का माफिया मध्य प्रदेश में हावी है।

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी सवाल पूछा कि मध्यप्रदेश का जो घटनाक्रम हुआ। उसमें भाजपा के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का राइट हैंड 1900 करोड़ रुपए के नशे के कारोबार के तार सारे राज्यों से जुड़े हैं। पटवारी ने आगे सवाल जोड़ा कि मोदी जी भाषण ही देंगे? या किसी राजनीतिक व्यक्ति को भी दोषी ठहराएंगे ? वो आरोपी युवा मोर्चा का नेता उपमुख्यमंत्री के साथ है और मोदी जी मौन हैं। इसपर मोदी जी को संज्ञान लेना चाहिए कि डिप्टी सीएम का करीबी आदमी इतने बड़े रैकेट में पकड़ा गया। क्या बिना राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा कारोबार संभव होगा? इसका मतलब है कि भारतीय पार्टी इसमें लिप्त है। यदि भाजपा इसमें लिप्त है, तो पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के डिप्टी सीएम का इस्तीफा क्यों नहीं लिया।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि देश में जब मोदी सरकार बनी थी। तब पीएम मोदी ने कहा था कि, हर साल 2 करोड़ रोजगार मिलेंगे। किंतु, सरकार के आंकड़े हते हैं कि भारत में हर वर्ष सवा दो करोड़ से ढाई करोड़ नए बच्चे जन्म लेते हैं। 2 साल पहले भारत सरकार की एक रिपोर्ट संसद में पेश हुई थी। उस रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग 40 करोड़ लोग नशा करते हैं। 1 वर्ष में जो नशा करने वालों की संख्या बढ़ी है। इस ह हिसाब से 2 करोड़ 10 लाख लोग हर साल नशा करने वाले देश में बढ़ रहे हैं।'

यह भी पढ़ें इधर-उधर भटकाना हानिकारक, अब नहीं करेंगे किसी के साथ गठबंधन, BSP सुप्रीमों मायवती का एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+