विधानसभा चुनाव 2023 में महिला मोर्चा की होगी अहम भूमिका: BJP सांसद कविता पाटीदार
Mahila Morcha News: BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद दर्शना सिंह ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकों को संम्बोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की भूमिका चुनाव के दौरान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। महिलाओं के लिए भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा अपार उपलब्धियां और योजनाएं बनाई है। हमें उन योजनाओं का लाभ हर बहन तक पहुंचाना है।
सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आज का समय सोशल मीडिया है और हमें सशक्त होकर अपनी अहम भूमिका निर्वहन करना है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से बहनों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रभावी भूमिका निभाने वाली बहनों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। सेल्फी विथ लाभार्थी के आयोजन में प्रदेश में प्रथम आने पर मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक को सम्मानित किया।

बीजेपी की प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं की अहम भूमिका है। हमें सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर हर बहनों तक पहुचांकर उन्हें जोड़ना है। उन्होंने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कहा कि लाडली बहनों से घर-घर संपर्क एवं तुलसी पौधे का वितरण करना है। मोटे अनाज उत्पन्न करने वाले किसानों का सम्मान, मोटा अनाज उत्सव, रेस्टोरेंट मालिक और दुकानदारों का अभिनंदन करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में महिला जनप्रतिनिधि एवं महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
स्व सहायता समूह की बहनों से मंडल स्तरीय संवाद एवं संपर्क कार्यक्रम हमें करना है। राखी संग पाती कार्यक्रम लाडली बहनों के साथ राखी वर्कशॉप एवं प्रत्येक बहन से तीन राखी एवं एक धन्यवाद कार्ड निर्मित करवाना है। महिला मोर्चा मुख्यमंत्री निवास में राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि हमें 18 से 25 वर्ष तक की नवमतदाता युवती सम्मेलन, महिला लाभार्थी एवं लाडली बहना सम्मेलन, अल्पसंख्यक बहनों से संवाद एवं संपर्क कार्यक्रम मंडल स्तर पर करना और समाज में कार्य करने वाली विशिष्ठ बहनों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोडना है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि मातृशक्ति की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। मध्यप्रदेश में महिला मोर्चा संगठन की नियमित और चुनावी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 सालों तक किसी भी सरकार ने माताओं, बहनों के दुख दर्द को नहीं समझा लेकिन जब गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है तो वह गरीब माताओं के लिए योजनाएं बनाता है। प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना बनाकर माताओं, बहनों का दुख दर्द कम किया।
माया नारोलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हुआ है। अब हमारा देश सक्षम, शक्तिशाली और संपन्न राष्ट्र बना है। माया नारोलिया ने मोर्चा के पिछले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया और जुलाई से सितंबर माह तक कार्यक्रमों को दोनों संभागों की पदाधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक का संचालन मोर्चा की प्रदेश अपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे ने किया।
इस अवसर बैठक में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि यादव, मीना जोनवाल, बबीता परमार, डॉ नंदिता पाठक, वंदना मांडवे, प्रदेश महामंत्री माया पटेल, प्रदेश मंत्री अर्पणा पाटील, वैशाली महाले, आशा गुप्ता, शशि पटेल, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा, सह मीडिया प्रभारी प्रियांशा उरमलिया सहित प्रदेश पदाधिकारी बहनें उपस्थित थी।












Click it and Unblock the Notifications