महाराष्ट्र में आमने-सामने MP के दिग्गज, कैलाश विजयवर्गीय Vs उमंग सिंघार का महामुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है, जहां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमपी के नेताओं का दमखम देखने मिल रहा है। वहीं हाल ही में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर नागपुर और अमरावती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां पहले से ही बीजेपी के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी पार्टी के लिए एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं।
वहीं अब महाराष्ट्र की धरती पर एमपी के इन दिग्गज नेताओं का आमना-सामना होगा।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के विदर्भ संभाग के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अमरावती और नागपुर जिले के लिए पर्यवेक्षक बनाया है, सिंघार अब जल्द ही इन दोनों जिलों में कांग्रेस को जिताने के लिए एक्टिव अंदाज दिखाते नजर आएंगे, तो वहीं सिंघार से पहले ही बीजेपी के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन जिलों में संगठन को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी के इन दोनों दिग्गज नेताओं का आमना-सामना महाराष्ट्र की धरती पर होगा, जहां कौन किस पर भारी पड़ेगा ये आने वाला वक्त बताएगा.
कौन हैं उमंग सिंघार?
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंगार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंगार, निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंगार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP में BJP ने प्रोफेशनल्स को बनाया सदस्य, क्या उपचुनाव पर पड़ेगा इसका असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications