Maharashtra Assembly Election 2024: 'मिशन महाराष्ट्र' पर MP के दिग्गज, कौन-कहां दिखा रहा दम, जानिए
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां ऐसे में एमपी के दिग्गज नेता मिशन महाराष्ट्र पर नजर आ रहे हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों मिशन महाराष्ट्र पर हैं, जहां वे अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर BJP प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मिशन महाराष्ट्र का सीधा असर मराठी वोटर्स पर देखने मिल सकता है, जहां इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भरपूर प्रयोग करने का मन बनाया है। इसी के चलते अब महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मिशन महाराष्ट्र पर नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी के तमाम नेता अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.
मिशन महाराष्ट्र पर दिग्गज
मध्यप्रदेश के तमाम दिग्गजों इन दिनों मिशन महाराष्ट्र पर हैं, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां वे अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं विजयवर्गीय के साथ इंदौर से तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं, जहां वे सभी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार पर जुटे हैं. इसी के साथ महाराष्ट्र में अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं. बहरहाल, एमपी के दिग्गज नेताओं का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर क्या कुछ खास असर देखने मिलेगा, ये आने वाला वक्त बताएगा.
ये भी पढ़े- MP News: सागर में सियासी हलचल, CM मोहन यादव से मिले भूपेंद्र सिंह, क्या बन गई बात, जानिए












Click it and Unblock the Notifications