MP News: सागर में सियासी हलचल, CM मोहन यादव से मिले भूपेंद्र सिंह, क्या बन गई बात, जानिए
MP की सियासत में पिछले दिनों सागर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जहां पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बयानबाजी के बाद शुरू हुई सियासत अब थमती नजर आ रही है।
हाल ही में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर खुरई विधानसभा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 14 जनवरी से शुरू हो रहे डोहेला महोत्सव-2025 के लिए सीएम मोहन यादव को आमंत्रित किया है।

सागर की सियासत में पिछले दिनों सबकुछ ठिक ठाक चलता दिखाई नहीं रहा था, जहां इसकी खबर भोपाल से लेकर दिल्ली तक सत्ता से लेकर संगठन तक के पदाधिकारियों को थी। वहीं इसके बाद अब राजधानी भोपाल से एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिसने सारी बातों के दरकिनार करते हुए सत्ता और संगठन में ऑल इज वेल का इशारा किया है।
दरअसल, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की है. इतना ही नहीं दोनों दिग्गज नेताओं के बीच इस दौरान खुरई विधानसभा के विकास को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 14 जनवरी से शुरू हो रहे डोहेला महोत्सव-2025 के लिए सीएम मोहन यादव को आमंत्रित किया है।
BJP के खेमे में सागर से शुरू हुई सियासत का असर पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा था, लेकिन जहां अब राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव की हुई मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं पर भी ब्रेक लग गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP की सियासत में पिछले दिनों सागर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जहां पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बयानबाजी के बाद शुरू हुई सियासत अब थमती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- OPINION: "लोक निर्माण से लोक कल्याण" के मिशन पर मोहन सरकार, MP का सपना होगा साकार












Click it and Unblock the Notifications